Breaking News

हरीश शाक्य का बड़ा तोहफा: 14 करोड़ का सेतु मंजूर, विकास को मिली रफ्तार

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शहजादनगर से रजलामई संपर्क मार्ग पर सोत नदी पर बहुप्रतीक्षित सेतु निर्माण को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। करीब 14 करोड़ 38 लाख 34 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल की स्वीकृति विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों से मिली है।
लंबे समय से पुल न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते थे, जिससे किसानों और आमजन का आवागमन लगभग ठप पड़ जाता था। अब सेतु निर्माण से दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा।
पुल बनने के बाद न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि कृषि कार्यों, व्यापारिक गतिविधियों और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलने की उम्मीद है।
विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है, जिससे क्षेत्र को नई दिशा मिल रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!