Breaking News

कार बेकाबू होकर बंधे के नीचे गिरी, इलाके में मची अफरा-तफरी

Spread the love

लखनऊ। शहर के गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित लवकुश नगर में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक कार अचानक अनियंत्रित होकर बंधे के नीचे जा गिरी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे वाहन सीधे बंधे के नीचे चला गया। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जुट गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालात को संभालते हुए राहत कार्य तेज कराया गया। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कार के अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
संवाददाता : गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!