Breaking News

सैलून में गोलीकांड का पर्दाफाश: इश्क और रंजिश में चली गोली, 4 आरोपी दबोचे

Spread the love

उघैती (बदायूँ)। थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम ईखखेड़ा में सैलून की दुकान में हुए सनसनीखेज गोलीकांड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, अवैध तमंचे, कारतूस, चाकू और मोबाइल बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 16 मार्च 2026 को अज्ञात हमलावरों ने सैलून की दुकान में घुसकर समीर को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी थी और मौके से फरार हो गए थे। मामले में थाना उघैती पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। 21 मार्च को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को ऐपुरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि घायल समीर के आरोपी मनवीर की पत्नी से शादी से पहले संबंध थे। शादी के बाद भी समीर लगातार संपर्क करने की कोशिश करता रहा, जिससे नाराज होकर मनवीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपी
यशपाल (26) निवासी मेवली, राकेश (27) निवासी खडुआ, आशीष (19) निवासी स्वरूपपुर और मनवीर (26) निवासी मेवली को गिरफ्तार किया गया है।
बरामदगी में एक स्प्लेंडर बाइक (UP 21CU 0317), दो अवैध तमंचे, कारतूस, एक चाकू और तीन मोबाइल शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह सहित एसओजी व सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!