Breaking News

हवस में हैवान बना ससुर: बहू ने ठुकराया तो पोती के सामने लोहे की रॉड से ली जान

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

महोबा (यूपी)। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक ससुर ने अपनी ही विधवा बहू की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि ससुर बहू पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और इनकार करने पर उसने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि महिला के पति की वर्ष 2025 में कुंभ मेला के दौरान मची भगदड़ में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद ससुर ने बहू पर गलत नजर डालनी शुरू कर दी और लगातार उसे प्रताड़ित करता रहा।
घटना के दिन जब बहू ने एक बार फिर ससुर की नाजायज मांगों को ठुकरा दिया, तो आरोपी आपा खो बैठा और अपनी ही पोती के सामने बहू पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस निर्मम वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि उस दरिंदगी की मिसाल बन गई है, जहां घर के अंदर ही सुरक्षा की जगह खतरा बन गया। जिस रिश्ते में सहारा और संरक्षण होना चाहिए, वहीं हवस और हिंसा ने एक मासूम बच्ची के सामने उसकी मां को छीन लिया।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!