Breaking News

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ली मासूम की जान, पिता घायल

Spread the love

मुजरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम हसुआ नगला निवासी राजीव पुत्र ओमकार अपनी 9 वर्षीय पुत्री कुमारी मधु के साथ बाइक से बिल्सी से घर लौट रहे थे। मधु एसवीएम स्कूल कोल्हाई में कक्षा 4 की छात्रा थी।
बताया जाता है कि शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच असोली से तरेंचा जाने वाले रास्ते पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मासूम मधु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता राजीव घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया। घायल राजीव का उपचार कराया जा रहा है।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत, 23 घायल

Spread the loveबदायूं, 8 सितंबर। राजस्थान के गोगामेड़ी बागड़ धाम से बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं …