Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि, देशभक्ति से गूंजा परिसर

Spread the love


बदायूं। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शहीद दिवस के अवसर पर देश के अमर स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ ने महान वीरों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शहीदों के साहस, त्याग और देशभक्ति पर प्रकाश डाला।
विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रगान गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह, एकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कोऑर्डिनेटर परमिंद्र सिंह, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर राखी गुप्ता सहित समस्त शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे।
कार्यक्रम ने सभी को देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शीतल देवल को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ‘भारत की बेस्ट टीचर’ का सम्मान

Spread the loveउपलब्धि से परिवार और देवल समाज में खुशी, मेहनत और समर्पण को मिला …