Breaking News

रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

आसफपुर (बदायूं)। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में आसफपुर से पुरवा खेड़ा के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है।
राहगीरों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मौके पर चौकी प्रभारी रामकुमार सिंह, उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता रामदास ने पंचनामा भरवाया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
मृतक की पहचान 19 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है, जो जनपद संभल के थाना कुड़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रीठ का निवासी बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार राहुल सोमवार दोपहर घर से निकला था।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …