Breaking News

बदायूं की बेटी का जलवा: डॉ. वंदना को ‘जोश मलीहाबादी पुरस्कार’, साहित्य जगत में गूंजा नाम

Spread the love


बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं की प्राचार्य डॉ. वंदना को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित ‘राज्य कर्मचारी साहित्य सम्मान’ जोश मलीहाबादी पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह सम्मान उनकी पर्यावरण आधारित पुस्तक ‘हम और हमारा पर्यावरण’ के लिए दिया गया।
22 मार्च को लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में डॉ. वंदना को एक लाख रुपये की धनराशि, सम्मान पत्र, अंगवस्त्र, पगड़ी और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना के रूप में दिया गया।
समारोह में प्रदेशभर से चयनित 24 साहित्यकारों और रचनाकारों को विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. वंदना की इस उपलब्धि से महाविद्यालय सहित पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है।
सहकर्मियों और छात्राओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 नवंबर से गूंजेगा जय श्रीराम का उद्घोष, समाज कल्याण आदर्श रामलीला का होगा भव्य शुभारंभ

Spread the loveबगरैन। धार्मिक आस्था, सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति को सहेजने के संकल्प के …