Breaking News

विदाई में छलके जज्बात: डी पॉल स्कूल में दसवीं के छात्रों को दी भावभीनी विदाई

Spread the love

बिसौली (संवाददाता आई एम खान )। डी पॉल स्कूल में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विदाई समारोह भावनाओं और उत्साह से भरपूर रहा। कार्यक्रम में नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के स्वागत भाषण से हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी एवं प्रधानाचार्या सिस्टर जोशीता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है और आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं।
इस दौरान कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने अपने स्कूल के सुनहरे पलों को याद करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। माहौल भावुक हो गया जब विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।
समारोह में विद्यालय का समस्त शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!