Breaking News

शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं: बिसौली में फूटा गुस्सा, सीएम को भेजा ज्ञापन

Spread the love

बिसौली (संवाददाता आई एम खान )। काकोरी कांड के अमर शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से तोड़े जाने के विरोध में मंगलवार को बिसौली में जनआक्रोश देखने को मिला। जनहित सत्याग्रह मोर्चा, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को उप जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया।
वक्ताओं ने काकोरी कांड के शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह कृत्य देश के महान क्रांतिकारियों के बलिदान का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि शाहजहांपुर नगर निगम द्वारा किया गया यह कदम बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
वक्ताओं ने कहा कि रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और रोशन सिंह जैसे अमर शहीदों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही देश को आजादी मिली। ऐसे महान क्रांतिकारियों की विरासत को मिटाने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना ऐसे समय में हुई जब पूरा देश भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा था।
वक्ताओं ने भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना का भी जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो समाज में वैमनस्य फैलाने की साजिश हैं।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह के कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह, हरीश चंद्र यादव, हर्षवर्धन, तेजेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, एड. योगेश कुमार यादव, एड. युधिष्ठिर यादव, एड. वेद प्रकाश यादव, आशुतोष पाठक सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!