Breaking News

“सीतापुर की सड़कों पर नारी शक्ति का जोश, ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ से दिया सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश”

Spread the love

सीतापुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति कार्यक्रम” फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु “रन फॉर इम्पावरमेंट” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
सीतापुर पुलिस द्वारा इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।रन फार इम्पावरमेंट” कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे थाना क्षेत्र महिला थाना से किया गया, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया गया।प्रदेश सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु संचालित ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत आज जनपद सीतापुर में ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ (सशक्तीकरण के लिए दौड़) का भव्य आयोजन किया गया। सीतापुर पुलिस द्वारा आयोजित इस दौड़ में जनपद की महिला पुलिसकर्मियों , रिक्रूट महिला आरक्षियों और स्कूली छात्राओं ने अपनी शक्ति और उत्साह का प्रदर्शन किया।
सशक्तीकरण और जागरूकता का संदेश इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास का संचार करना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि एक सशक्त नारी ही सशक्त राष्ट्र की नींव है।
कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों व रिक्रूट महिला आरक्षियों और छात्राओं ने पूरे जोश के साथ इस दौड़ को पूरा किया, जो उनके शारीरिक और मानसिक सामर्थ्य का प्रतीक बना। जागरूकता सत्र: दौड़ के समापन पर उपस्थित बालिकाओं को मिशन शक्ति के विभिन्न आयामों, जैसे- वूमेन पावर लाइन 1090, 112 और अन्य सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
अधिकारियों का संबोधन इस अवसर पर अधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि “मिशन शक्ति के तहत ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ का आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि यह महिलाओं को समाज में निडर होकर आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है। सीतापुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।”


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!