Breaking News

हुसेन खां ने गणित प्रश्न पत्र में सौ प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Spread the love

अजय सिंह संवाददाता

सीतापुर। हरगांव आदर्श नगर पंचायत हरगांव के एक मोहल्ले के रहने वाले एक छात्रा ने गणित प्रश्न पत्र में शत प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार सहित स्कूल का नाम रोशन किया। जिले की आदर्श नगर पंचायत हरगांव के अध्यक्ष गफ्फार खां के सुपौत्र हुसैन खां पुत्र शहनवाज खां ने अपने गणित प्रश्न पत्र में एक सौ अंकों में एक सौ अंक हासिल कर विद्यालय सहित परिवार का नाम उज्ज्वल किया है।

हुसैन खां ओएनजीसी कम्युनिटी स्कूल पैंतला में एल के जी का छात्र है। हुसैन खां ने लिटिल स्टार ओलिम्पैड मैथ मैटिक्स में एक सौ अंकों में से एक सौ अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। बच्चों की इस उपलब्धि को लेकर परिवार सहित इष्ट मित्रों में खुशी की लहर है।बच्चे की इस उपलब्धि पर नगर पंचायत हरगांव के अधिशाषी अधिकारी श्रीष मिश्र सभी सभा सद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री उदित बाजपेई, भाजपा नेता प्रदीप मिश्र नामित सभासद सुनील त्रिपाठी बल्लू सहित पत्रकार अजमुद्दीन सिद्दीकी, राकेश कुमार पाण्डेय, प्रताप तिवारी,सुनील गुप्त,अनूप रस्तोगी सुमित शुक्ल आदि लोगों ने बच्चे को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, विधायक ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट किए

Spread the loveशिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : महेश चंद्र गुप्ता बदायूं। शिक्षक दिवस …