Breaking News

हैवतपुर में जागरण की गूंज: भजनों पर झूमे श्रद्धालु, रातभर जयकारों से गूंजा गांव

Spread the love

बिल्सी।
तहसील क्षेत्र के गांव हैवतपुर में देर रात्रि माता रानी के भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में डूबकर आनंद लिया। रात करीब 9 बजे शुरू हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से भगवान गणेश के पूजन के साथ हुआ। इसके बाद राधा-कृष्ण, हनुमान जी एवं शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियों का मंचन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उझानी से आई जागरण पार्टी की गायिका रागिनी ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा।
जागरण में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामबहादुर, रमन कुमार, राजेश कुमार, सत्यवान, भजनलाल, नन्हे सहित अन्य भक्तों का विशेष योगदान रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!