Breaking News

सीतापुर हल्की बारिश के दौरान लोधौरा ईट भट्ठे की चिमनी पर गिरी आकाशीय बिजली, दो मजदूर हुए घायल

Spread the love

अजय सिंह संवाददाता सीतापुर

सीतापुर। रामकोट थाना इलाके के लोधौरा गांव के निकट स्थित जनता ईट भट्ठे पर हल्की बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से अफरा तफरी मच गयी,बिजली गिरने की आवाज इतनी जोरदार थी,कि पूरे इलाके में हड़़कम्प मच गया।
आसमानी आफत ने भट्ठे की विशालकाय चिमनी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया,वहीं चिमनी के पास काम कर रहे दो मजदूर,चालिस वर्षीय गोबर्धन पुत्र सतनू व अट्ठाइस वर्षीय आशीष कुमार पुत्र नोखराम निवासी तेजा सिंह पुरवा गंभीर रूप से घायल हो गए तो वहीं अकाशीय बिजली गिरने से चिमनी का ऊपरी हिस्सा क्षति ग्रस्त हो गया। पुलिस प्रशासन को मामले की सूचना दे दी गई,फिलहाल मौके पर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। वहीं भट्ठा मालिक बासू भैया पुत्र स्व.रामचंदर से दूरभाष के माध्यम से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल बंद बता रहा हैं।
दैवीय घटना के बारे मे रामकोट थाना प्रभारी पियूष सिंह से बात की गयी,तो बताया लोधौरा जनता ईट भट्ठे पर अकाशीय विजली गिरने की जानकारी मिली हैं, दो मजदूरों को चोटे आई हैं,कोई जन हानि नहीं हुई है जाँच पड़ताल की जा रही हैं।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …