Breaking News

शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का 29 मार्च को निरीक्षण व बैठक कार्यक्रम, कलेक्ट्रेट से निरीक्षण तक रहेगा सख्त शेड्यूल

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। जिले में 29 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री का दौरा मिनट-टू-मिनट तय किया गया है, जिसमें निरीक्षण, बैठक और समीक्षा शामिल है।
📅 कार्यक्रम की झलक
दोपहर 1:45 बजे: बदायूं आगमन
1:45 से 2:45 बजे: निरीक्षण (जिला विद्यालय/संस्थान)
2:45 से 3:00 बजे: विश्राम/आराम
3:00 बजे: कलेक्ट्रेट सभागार में आगमन
3:00 से 4:00 बजे: जनप्रतिनिधियों से मुलाकात
4:00 से 4:30 बजे: शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
4:30 बजे: प्रस्थान
इस दौरान मंत्री द्वारा शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखने के साथ-साथ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।
⚠️ प्रशासन सख्त, तैयारियां तेज
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे समय से उपस्थित रहकर अपने-अपने विभागों की तैयारी पूरी रखें। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
संदेश साफ:
👉 निरीक्षण में लापरवाही पड़ी भारी तो तय है कार्रवाई—मंत्री के दौरे से पहले ही अफसरों की सांसें तेज!


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में 24 केंद्रों पर होगी पीईटी परीक्षा, 58,896 अभ्यर्थी पंजीकृत

Spread the loveडीएम अवनीश राय ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश, सीसीटीवी से …