Breaking News

आईपीएल सट्टे पर पुलिस का शिकंजा: मोबाइल से चल रहा खेल, 2 सटोरिये धराए

Spread the love


सिविल लाइंस पुलिस की कार्रवाई—नकदी और दो मोबाइल बरामद, पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। आईपीएल मैचों की आड़ में चल रहे सट्टे के खेल पर सिविल लाइंस पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए दो सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे, जिन्हें पुलिस ने बिसौली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास से दबोच लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अमन पुत्र अनिल कुमार निवासी बुद्ध बाजार, थाना बिसौली और जतिन मिश्रा पुत्र रमाकांत मिश्रा निवासी शिव कॉलोनी, थाना बिसौली शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से सैमसंग और वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन तथा नगद रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी ऑनलाइन माध्यम से आईपीएल मैचों पर सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे थे। इस संबंध में थाना सिविल लाइंस में मुकदमा संख्या 145/2026 धारा 13G एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी जतिन मिश्रा का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें जुआ एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …