Breaking News

बदायूं पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध तमंचों संग 2 दबोचे, 17 वारंटी समेत 25 गिरफ्तार

Spread the love

🔥
कादरचौक में हथियार बरामद, जनपदभर में चलाया गया अभियान; शांति भंग करने वालों पर भी कार्रवाई

संवाददाता:

बदायूं। जनपद में अपराध और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को बड़ा एक्शन लेते हुए कई मोर्चों पर कार्रवाई की। थाना कादरचौक पुलिस ने जहां दो अभियुक्तों को अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया, वहीं विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान में 17 वारंटी और शांति भंग के आरोप में कई लोगों को दबोचा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चल रहे अभियान में थाना कादरचौक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अकील पुत्र जमील निवासी भमुईया और ओमकार पुत्र चन्द्रपाल निवासी खितोलिया को गिरफ्तार किया। तलाशी में दोनों के पास से एक-एक तमंचा 315 बोर और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
वहीं, जनपद के अन्य थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने 17 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना अलापुर, मुजरिया, उझानी, बिनावर और बिल्सी पुलिस ने लंबित मामलों में वांछित आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया।
इसके अलावा, शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में थाना जरीफनगर, कुंवरगांव और वजीरगंज पुलिस ने कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को सख्ती से कुचला जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!