Breaking News

खुदी सड़क बनी खतरा: हाईवे पर पलटी कार, दो घायल

Spread the love

बिजनौर-बदायूं हाईवे चौड़ीकरण की धीमी रफ्तार पर उठे सवाल, हादसों से दहशत

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य के चलते खुदी पड़ी सड़क अब राहगीरों के लिए खतरा बनती जा रही है। शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कासगंज जिले के पवन पुत्र चंद्रपाल और सुदेव पुत्र बाबूराम थाना उघैती क्षेत्र के गांव करियामई से अर्टिगा कार से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार नगला तरऊ गांव के पास हाईवे पर पहुंची, सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी आंखों पर पड़ने से चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान कार सड़क किनारे खुदे गड्ढे में चली गई और पलट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे चौड़ीकरण का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। लंबे समय से सड़क खुदी होने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन वाहन गड्ढों में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि हादसों पर लगाम लगाई जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अटेना गंगा पुल से महिला के नदी में गिरने की सूचना, पुलिस व गोताखोर तलाश में जुटे

Spread the loveउसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र के अटेना गंगा घाट पुल से एक 58 वर्षीय …

error: Content is protected !!