Breaking News

निर्भय जैन के आकस्मिक निधन से परिवार में कोहराम, जनप्रतिनिधियों ने जताई संवेदना

Spread the love

संवाददाता:
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी निर्भय कुमार जैन (45) पुत्र ह्रदेश कुमार जैन उर्फ मुन्ना बाबू का रविवार सुबह ब्रेन हेमरेज के चलते उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
बताया जाता है कि रविवार सुबह उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान ब्रेन हेमरेज होने से उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। निर्भय जैन अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे, जिसके चलते उनके निधन पर बड़ी संख्या में लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं।
उनके निधन पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य, पूर्व चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय, ओमप्रकाश सागर, राकेश कुमार महेश्वरी, टीटू जैन, अजीत जैन, अनिल कुमार जैन सोनी, उपकार जैन, मनोज कुमार जैन, कवीन्द्र सक्सेना, डॉ. राजाबाबू वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, केके महेश्वरी सहित कई गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति सभी ने संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!