Breaking News

मंच से गूंजी किसानों की आवाज: विधायक महेश गुप्ता ने शेखुपुर चीनी मिल के जीर्णोद्धार की उठाई जोरदार मांग

Spread the love

बदायूं-दिल्ली ट्रेन शुभारंभ कार्यक्रम में बोले—“अन्नदाता की उम्मीदें टूटने न दें”, केंद्रीय मंत्री से किया आग्रह

बदायूं, संवाददाता गोविंद देवल:

बदायूं से दिल्ली जाने वाली रेलगाड़ी के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने क्षेत्र के किसानों की वर्षों पुरानी समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए शेखुपुर चीनी मिल के जीर्णोद्धार की जोरदार मांग की।
अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि शेखुपुर चीनी मिल केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि हजारों किसानों की आजीविका का मुख्य आधार रही है। मिल के जर्जर हालत में पहुंचने के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि मिल बंद होने से किसानों ने मजबूरी में गन्ने की खेती कम कर दी, जिससे उनकी आय पर सीधा असर पड़ा है।
विधायक ने मंच से उपस्थित केंद्रीय राज्यमंत्री बी. एल. वर्मा से आग्रह करते हुए कहा कि शेखुपुर चीनी मिल का शीघ्र जीर्णोद्धार कराया जाए, ताकि क्षेत्र के किसानों को दोबारा सशक्त बनाया जा सके और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो।
उन्होंने भावुक स्वर में कहा, “जब तक किसानों के हित सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक क्षेत्र का समग्र विकास संभव नहीं है। हमारे अन्नदाता आज भी सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हैं, उनका विश्वास टूटना नहीं चाहिए।”
कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह ने भी विधायक की इस मांग का समर्थन करते हुए किसानों के हित में शीघ्र निर्णय लेने की अपेक्षा जताई। विधायक ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए इस महत्वपूर्ण मांग पर सकारात्मक निर्णय लेंगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!