Breaking News

मानदेय न मिलने पर रोजगार सेवकों का अल्टीमेटम, ‘कलम बंद’ अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Spread the love

आसफपुर ब्लॉक में बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, बोले—आर्थिक संकट गहराया, जल्द समाधान नहीं तो काम बंद

आसफपुर/सीकरी (बदायूं), संवाददाता दानवीर सिंह:

विकास खंड आसफपुर क्षेत्र में रोजगार सेवक संघ ने प्रांतीय आह्वान पर ‘कलम बंद’ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। सोमवार को संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सामूहिक रूप से खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों को लेकर नाराजगी जताई।
संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सिंह, उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि रोजगार सेवक शासन के निर्देशानुसार लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन मानदेय और ईपीएफ का भुगतान लंबे समय से लंबित है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सभी रोजगार सेवक अपने कार्य से विरत रहकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
ज्ञापन की प्रतियां जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, उपजिलाधिकारी बिसौली सहित स्थानीय खुफिया इकाई को भी भेजी गई हैं।
इस दौरान दबथरा के विनोद यादव, सहावर की रूपाली वार्ष्णेय, रंजीत सिंह, रजनी, परमाल सिंह, ध्रुव कुमार सिंह, अतुल कुमार शर्मा, रजिया बेगम, श्रीपाल, खुशीराम सहित कई रोजगार सेवक मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!