Breaking News

अंबेडकर जयंती पर सांसद आदित्य यादव का मैराथन दौरा, कई स्थानों पर करेंगे माल्यार्पण

Spread the love

उझानी से बबराला तक कार्यक्रमों में सहभाग, गवां में शोभायात्रा में होंगे शामिल

बदायूं, 13 अप्रैल (संवाददाता गोविंद देवल):

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव 14 अप्रैल को जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभाग करेंगे। इसको लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद आदित्य यादव प्रातः 10:00 बजे विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के कस्बा उझानी स्थित डॉ. भीम अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। इसके पश्चात वह प्रातः 10:30 बजे बदायूं शहर स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
इसके बाद प्रातः 11:30 बजे बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के होली चौक, मोहल्ला नंबर-5 स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में माल्यार्पण करेंगे। दोपहर 12:00 बजे सहसवान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंधरौली स्थित पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
दोपहर 1:00 बजे वह बिसौली विधानसभा क्षेत्र के फैजगंज बेहटा पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2:00 बजे गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के गवां में आयोजित डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की शोभायात्रा में शामिल होंगे।
अपराह्न 3:00 बजे सांसद आदित्य यादव बबराला स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!