Breaking News

ई-मेल से बम धमकी से हड़कंप, बदायूं में सघन चेकिंग के बाद सब कुछ सामान्य

Spread the love

बरेली पासपोर्ट कार्यालय को मिली धमकी, बदायूं के डाकघर व पासपोर्ट ऑफिस खंगाले; कुछ संदिग्ध नहीं मिला

बदायूं, 13 अप्रैल (संवाददाता गोविंद देवल):

तमिलनाडु से जुड़ी समस्याओं का हवाला देते हुए एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय बरेली को बम विस्फोट की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच गया। धमकी में विभिन्न जनपदों के डाकघर और पासपोर्ट कार्यालयों को निशाना बनाने की बात कही गई थी।
सूचना मिलते ही बदायूं जनपद में पुलिस टीम और विशेष चेकिंग टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए डाकघर व पासपोर्ट कार्यालयों में सघन तलाशी अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल को जांच सौंपी गई है, जो ई-मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान में जुटी है। साथ ही जनपद भर में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
फिलहाल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!