Breaking News

पीएम किसान योजना से बदायूं के 4.31 लाख किसानों को राहत, खातों में पहुंचे 181 करोड़ रुपए

Spread the love

डीबीटी के जरिए मिल रही सालाना सहायता, छोटे किसानों की आय बढ़ाने में बन रही सहारा

बदायूं, संवाददाता गोविंद देवल:

जनपद बदायूं में किसानों की आय वृद्धि और आर्थिक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रभावी ढंग से लागू की जा रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2017 से दिसंबर 2025 तक जिले के कुल 4,31,816 किसानों को इस योजना का लाभ दिया गया है, जिनके खातों में सीधे 181.36 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए जा चुके हैं।
योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है। इससे छोटे और सीमांत किसानों को खेती-किसानी के लिए जरूरी संसाधन जुटाने में मदद मिल रही है।
जिला प्रशासन द्वारा योजना के सुचारू संचालन के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। पात्र किसानों का पंजीकरण, आधार सत्यापन और बैंक खातों की सीडिंग प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है, ताकि कोई भी किसान लाभ से वंचित न रह जाए।
अधिकारियों के अनुसार योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता के चलते किसानों की क्रय क्षमता में बढ़ोतरी हुई है और कृषि निवेश में भी सुधार देखने को मिला है। यह योजना जनपद के कृषि क्षेत्र को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ी की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, सर्वेश शर्मा बनीं अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक ब्लॉक जगत सभागार में …