Breaking News

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में खाद्य सुरक्षा का छापा, खुले व असुरक्षित खाद्य पर सख्ती

Spread the love

बहेड़ी तिराहा से लालपुल तक सघन निरीक्षण, दुकानदारों को स्वच्छता व लाइसेंस के कड़े निर्देश

बदायूं, 13 अप्रैल (संवाददाता गोविंद देवल):

जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता जांची गई और खुले व असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर सख्ती बरती गई।
सहायक आयुक्त (खाद्य) सी.एल. यादव के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह के नेतृत्व में टीम ने बहेड़ी तिराहा, बड़े सरकार व लालपुल चौराहा स्थित कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पप्पू, राजबाबू, अनिल कुशवाहा, राम नमन गुप्ता व सिराज के प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
निरीक्षण में विशेष रूप से खुले खाद्य पदार्थ, सड़े-गले फल-सब्जी तथा असुरक्षित तरीके से तैयार किए जा रहे जूस आदि पर नजर रखी गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थ ढककर रखने, साफ-सफाई बनाए रखने, शुद्ध व गुणवत्तायुक्त सामग्री बेचने तथा बिना लाइसेंस कारोबार न करने के सख्त निर्देश दिए।
टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को भी खाद्य अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी करन सिंह व प्रिया त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …