Breaking News

पीएम आवास योजना (ग्रामीण) से बदायूं में हजारों परिवारों को मिला पक्का घर, बदली जिंदगी

Spread the love

38 हजार से अधिक लाभार्थियों को आवास, पारदर्शी प्रक्रिया से सीधे खातों में पहुंची धनराशि

बदायूं, 13 अप्रैल (संवाददाता गोविंद देवल):

जनपद बदायूं में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के तहत हजारों परिवारों को लाभ मिल चुका है, जिससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार मार्च 2012 से मार्च 2017 तक जनपद में 6,495 लाभार्थियों को योजना का लाभ देते हुए करीब 7794 लाख रुपए व्यय किए गए। वहीं अप्रैल 2017 से दिसंबर 2025 तक 38,284 परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए, जिन पर लगभग 45,940.80 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।
योजना का उद्देश्य ऐसे परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है, जो कच्चे या जर्जर मकानों में जीवन यापन कर रहे हैं। पात्र लाभार्थियों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाता है और उन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार किस्तों में धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।
जिला प्रशासन द्वारा योजना के प्रभावी संचालन के लिए नियमित समीक्षा और निगरानी की जा रही है। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्थलीय निरीक्षण भी कराया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के माध्यम से न केवल लोगों को सुरक्षित व सम्मानजनक आवास मिला है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिला है। यह योजना गरीबों के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!