Breaking News

जायंट्स ग्रुप बिसौली रॉयल्स का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से सम्पन्न, क्षमा वार्ष्णेय बनीं अध्यक्ष

Spread the love

भोज रिजॉर्ट में हुआ भव्य आयोजन, नए पदाधिकारियों ने ली शपथ, अतिथियों का सम्मान

बिसौली, संवाददाता गोविंद देवल:

जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली रॉयल्स फेडरेशन फाइव का तृतीय अधिष्ठापन समारोह मुड़िया धूरे स्थित भोज रिजॉर्ट में धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष क्षमा वार्ष्णेय एवं वाइस प्रेसिडेंट मुनीश गुप्ता ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गुप्ता से पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मनोज माहेश्वरी एवं डॉ. उमेश अग्रवाल द्वारा गणेश पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर पीहू वार्ष्णेय ने आकर्षक गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. मनोज माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि जायंट्स संगठन सेवा और समर्पण का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहा है। आईपीपी डॉ. उमेश अग्रवाल ने कहा कि समाज में बदलाव के लिए एकता, अनुशासन और सेवा भाव अत्यंत आवश्यक हैं।
समारोह में अतिथियों का स्वागत राम नाम के पटके व पुष्प भेंट कर किया गया। यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान फेडरेशन ऑफिसर नितिन वार्ष्णेय एवं रूपम गुप्ता को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अनीता अग्रवाल, डॉ. सुधा चौधरी, पदमा भार्गव, बबीता शर्मा, अनु रस्तोगी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं बिसौली रॉयल्स के संचालक मंडल में शेखर वार्ष्णेय, शशांक वार्ष्णेय, तरुण वार्ष्णेय, पंकज अग्रवाल, मनीष वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, सुप्रीत वार्ष्णेय व डॉ. गौरव वार्ष्णेय को शामिल किया गया।
इसके अलावा जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार के अध्यक्ष सौरव गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला तथा महिला समृद्धि की अध्यक्ष कंचन सक्सेना को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उत्साह और गरिमा का माहौल देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!