Breaking News

उसहैत में विधायक बब्बू भैया ने किया अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण

Spread the love

🔹 कई गांवों में माल्यार्पण, खजुरा पुख्ता में डूबे बच्चों के परिजनों को दी सांत्वना

संवाददाता: गोविंद देवल

उसहैत। उत्तर प्रदेश प्रतिनियुक्त विधायन समिति के सभापति एवं दातागंज के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने कटरा सआदतगंज में भारत रत्न डॉ. बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बाबा साहब के योगदान को याद किया।
विधायक ने कहा कि बाबा साहब ने गरीब, दलित और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए जो कार्य किए, उन्हें देश सदैव याद रखेगा। उन्होंने लोगों से बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की।
सभा में भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी, जिला कार्यसमिति सदस्य ओम प्रताप सिंह, कटरा सआदतगंज समिति के सभापति राधेश्याम भास्कर, जबर सिंह कश्यप सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के बाद विधायक बब्बू भैया ने शिम्भूनगला, लिलवां, नगला शिम्भू और अटेना पुख्ता सहित कई गांवों में पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
इसके उपरांत उन्होंने खजुरा पुख्ता में गंगा नदी में डूबे तीन बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!