Breaking News

विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने क्षेत्रभर में दी बाबा साहब को श्रद्धांजलि

Spread the love

🔹 गांव-गांव पहुंचकर किया माल्यार्पण, बोले—अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान विधायक ने ग्राम मीरापुर, कसेर, चिजरी, रामडांडी, दुगरैया, हसनपुर, निनवा, बिलहत, बजीरगंज के गोपालपुर, नगर पंचायत दहगवां सहित शहर के नेकपुर और गद्दी चौक स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की।
विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और देश को एक मजबूत संविधान प्रदान किया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक समरसता, समानता और न्याय की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। साथ ही कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ब्रह्मआनंद सागर, भीमसेन सागर, राघव सिंह चौहान, अर्जुन प्रधान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!