🔹 शारदाकांत ‘सीकू भैया’ ने किया शुभारंभ, नगरभर में हुआ जोरदार स्वागत
संवाददाता: गोविंद देवल
अलापुर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शारदाकांत ‘सीकू भैया’ ने फीता काटकर किया। उन्होंने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों को याद करते हुए लोगों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
यात्रा जाटवान चौराहे स्थित मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए धर्मशाला पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान अंबेडकर संगठनों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिनमें बाबा साहब के जीवन और उनके संघर्ष को जीवंत रूप में दर्शाया गया।
पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया और ‘जय भीम’ के नारों से माहौल गूंजता रहा। कार्यक्रम में अनुरोध गुप्ता, हेमंत कुशवाह, देवेंद्र कश्यप, अल्ताफ हुसैन, सेवाराम मास्टर, रामचरण मास्टर, चिरौंजी, ओंकार, भगवंत राम, ओमप्रकाश, लाला राम, उदयवीर, राजकुमार, प्रेमराज, उमेश, टीटू सागर, सुनील और नीरज सहित कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में शोभायात्रा संयोजक प्रमोद सागर ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
Budaun Amarprabhat