Breaking News

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सम्मेलन, महिलाओं की भागीदारी को बताया ऐतिहासिक कदम

Spread the love

उपशीर्षक: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा बोले— 33% आरक्षण से मजबूत होगा लोकतंत्र, महिलाओं को मिलेगा नेतृत्व का अवसर
संवाददाता:
बिसौली। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर में बिसौली विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव एवं प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा दीक्षा माहेश्वरी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने विचार रखे।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कराना देश की महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल है। उन्होंने कहा कि लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें नीति निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी का अवसर प्रदान किया गया है, जो लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाएगा।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के आत्मविश्वास को नई मजबूती देगा और उन्हें राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व के अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।
इससे पूर्व कार्यक्रम की संयोजक जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव एवं प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी ने भी अपने संबोधन में इस अधिनियम को महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सविता शर्मा ने किया। इस दौरान सरिता वार्ष्णेय, सीमा राठौर, चेयरमैन अनुपम पाठक, मिथलेश दीदी, डॉ. सुविधा माहेश्वरी, रितु अग्रवाल, अरिहता दुबे, सभासद कृष्णा गुप्ता, संगीता रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!