Breaking News

जरीफनगर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: जुआरी दबोचे, शराब तस्कर भी चढ़ा हत्थे

Spread the love

: 8710 रुपये, 2 मोबाइल और 55 पव्वे देशी शराब बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ

बदायूँ। जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा/जुआ खेलने वाले दो अभियुक्तों सहित अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा दहगवां क्षेत्र में दबिश देकर आदिल राजा पुत्र इशरार अहमद और कामिल पुत्र आमीन निवासी वार्ड नंबर 06 को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 8710 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल में वन प्लस नॉर्ड CE-3 5G और ओप्पो T-3 लाइट 5G शामिल हैं। इस मामले में थाना जरीफनगर पर मु0अ0सं0 103/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसके अलावा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बजीरपुर निवासी मदनलाल पुत्र हरि सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से 55 पव्वे देशी शराब (गोल्डेन पंच मार्का) बरामद हुई। इस संबंध में मु0अ0सं0 104/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब और जुआ के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, 84.82 फीसदी रही उपस्थिति

Spread the love15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा, डीएम ने किया निरीक्षण संवाददाता …

error: Content is protected !!