Breaking News

गेहूं खरीद केंद्रों पर लापरवाही: 12 प्रभारी अनुपस्थित, वेतन पर लगी रोक

Spread the love

डीएम के निर्देश पर कार्रवाई, किसानों को परेशानी से बचाने के लिए सख्ती

संवाददाता: , पीलीभीत

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीद को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए लापरवाही बरतने वाले केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता डॉ. प्रदीप कुमार ने क्रय एजेंसी पीसीयू द्वारा संचालित गेहूं खरीद केंद्रों की ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा की, जिसमें 12 केंद्र प्रभारी अनुपस्थित पाए गए।
जांच में पीसीयू पूरनपुर के 3, मरौरी के 2, बिलसंडा के 4 और बीसलपुर के 3 केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिले। अधिकारियों ने माना कि इस तरह की लापरवाही से किसानों को गेहूं बेचने में परेशानी हो सकती है और डिस्टेस सेल की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
सख्त कार्रवाई: वेतन रोका गया
अनुपस्थित पाए गए सभी 12 केंद्र प्रभारियों का वेतन 15 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक रोक दिया गया है। साथ ही सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे समय से केंद्र पर पहुंचकर ई-पॉप मशीन के माध्यम से अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आषाढ़ मास में शिव शक्ति भवन मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुआ भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

Spread the loveबिल्सी। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार को आषाढ़ मास के …

error: Content is protected !!