Breaking News

पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Spread the love

धनारी पुलिस ने पत्नी व समधी को किया गिरफ्तार, मोबाइल व बाइक समेत साक्ष्य बरामद

संवाददाता:, संभल

थाना धनारी पुलिस ने एक चर्चित हत्या कांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके परिचित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आपसी संबंधों के चलते उत्पन्न विवाद इस घटना की प्रमुख वजह सामने आई है।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि ग्राम भिरावटी निवासी नरेश की हत्या के मामले में जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी शीला का ग्राम उधरनपुर अजमतनगर निवासी सत्यपाल के साथ निकट संबंध थे। यह व्यक्ति पारिवारिक रिश्ते में समधी बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, इस संबंध को लेकर घर में तनाव बना हुआ था। इसी पृष्ठभूमि में दोनों आरोपियों ने मिलकर नरेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया।
पुलिस कार्रवाई व बरामदगी
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक सैमसंग गैलेक्सी A05 मोबाइल, एक अन्य सैमसंग कीपैड मोबाइल, एक प्लेटिना बजाज मोटरसाइकिल तथा घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में सत्यपाल (42 वर्ष) निवासी उधरनपुर अजमतनगर और शीला (38 वर्ष) निवासी भिरावटी शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। मामले के सफल खुलासे में थाना धनारी पुलिस व सर्विलांस टीम की भूमिका रही, जिसकी अधिकारियों ने सराहना की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!