Breaking News

अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

Spread the love

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, महापुरुषों की झांकियों ने मोहा मन

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी

नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डॉ. अंबेडकर समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा में महापुरुषों की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिनका नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
शोभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला संख्या पांच स्थित अंबेडकर पार्क से दोपहर करीब तीन बजे भंते जी महाराज एवं चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर द्वारा किया गया। इसके बाद यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों—गौशाला रोड, मोहल्ला संख्या आठ, जैन बाजार, पालिका बाजार, अटल चौक, बालाजी चौक, चंद्रशेखर आजाद मार्केट, राजाराम की बागिया, मोहल्ला संख्या तीन, अंसारी कॉलोनी, होली चौक, पटवा बाजार और बिजलीघर रोड होते हुए पुनः अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ भगवान बुद्ध, गुरु नानक, महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास, कांशीराम, छत्रपति शाहू जी, ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले और सम्राट अशोक की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने जलपान की व्यवस्था कर शोभायात्रा का स्वागत किया। खास बात यह रही कि इस बार महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, उमेश सागर, जगदीश चंद्र, प्रमोद सागर, तेजेंद्र सागर, नाथूराम भारती, सल्लू जाटव, अरविंद जाटव, अजय अरुण बंगाली, बृजभान सिंह, गौरव सागर, श्यामलाल, राजेंद्र सागर, तेजस्वी सागर, बंटी सागर, राजू सागर, सुनील सागर, मुकेश चंद्र मौर्य, राजवीर सागर, राजपाल सागर सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!