Breaking News

हरदासपुर में श्रद्धा-उत्साह के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Spread the love

गांववासियों की सहभागिता से भक्ति में डूबा माहौल, सामूहिक रूप से हुआ आयोजन

संवाददाता: गोविन्द देवल
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के सभी लोगों ने एकजुट होकर कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और भगवान परशुराम के जीवन व आदर्शों को स्मरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आरती में भाग लिया और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
गांववासियों की सामूहिक भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों में खासा उत्साह रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेगा कैंप में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान

Spread the loveबिसौली। विद्युत वितरण खंड परिसर में सोमवार को विद्युत विभाग की ओर से …