Breaking News

बदायूं पुलिस का एक्शन: अवैध असलहा व चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार, 16 वारंटी भी दबोचे

Spread the love

अभियान के तहत कई थानों की कार्रवाई, 146 माल मुकदमाती का विनष्टीकरण

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा, मादक पदार्थ के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया, साथ ही वारंटी अभियुक्तों पर भी शिकंजा कसा।
थाना वजीरगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेंहदी हसन निवासी पैंपल को एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
वहीं थाना मुजरिया पुलिस ने सुनील पाल निवासी कौल्हाई को 110 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
इसी क्रम में थाना कुंवरगांव पुलिस ने अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 146 माल मुकदमाती का विनष्टीकरण किया। इसमें आबकारी अधिनियम के 104 और शस्त्र अधिनियम के 42 मामलों से संबंधित सामान को नष्ट किया गया।
इसके अलावा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 16 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। साथ ही शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 6 लोगों को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में सीओई सीनियर्स की अविस्मरणीय विदाई, कल्चरल इवेंट्स ने समारोह में बांधा समां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई में बीटेक-सीएसई की फेयरवेल …

error: Content is protected !!