Breaking News

भर्ती परीक्षा पर डीएम सख्त: 3 दिन, 15 केंद्र… CCTV-आइरिस स्कैनिंग में होगी ‘चौकसी की परीक्षा’

Spread the love

हर पाली में 5232 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध

बदायूं, 21 अप्रैल। आगामी होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा किसी भी हाल में निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होनी चाहिए।
डीएम ने कहा कि 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा कड़ी निगरानी में कराई जाएगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे, जबकि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाएंगे।
उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें और समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहें। साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने को कहा।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी—पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।
प्रशिक्षण दे रहे एस.के. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप भारती के अनुसार, हर पाली में 5232 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति के साथ आइरिस स्कैनिंग भी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और ज्वलनशील वस्तुएं पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी।
डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम और कंट्रोल रूम अलग-अलग बनाए जाएं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ी की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, सर्वेश शर्मा बनीं अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक ब्लॉक जगत सभागार में …