Breaking News

भीषण गर्मी में बिजली गुल: बिल्सी की सांसें थमीं, दिनभर तड़पे उपभोक्ता

Spread the love

उझानी लाइन में फॉल्ट से दोपहर 1 बजे से ठप आपूर्ति, रात में बहाल होने के बाद भी जारी रही ट्रिपिंग; सुबह फिर संकट गहराया

बिल्सी। नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे उझानी की बड़ी लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति अचानक ठप हो गई, जिससे भीषण गर्मी के बीच नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
करीब 9 घंटे बाद रात 10 बजे आपूर्ति तो बहाल हुई, लेकिन राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी। पूरी रात बिजली की आंख-मिचौली और बार-बार ट्रिपिंग से लोग सो नहीं सके। हालात यह रहे कि सुबह होते ही फिर से बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई और आपूर्ति दोबारा ठप हो गई।
भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। घरों में पंखे-कूलर बंद पड़े हैं, पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं।
नागरिकों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी साफ दिख रही है। लोगों का कहना है कि हर साल गर्मी में यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता।
वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारी लगातार फॉल्ट को दुरुस्त करने में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि लाइन में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने का प्रयास जारी है और जल्द ही आपूर्ति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल, बिल्सी के लोगों को गर्मी और बिजली संकट की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!