Breaking News

बदायूं को मिली नई ताकत: एसएसपी ने अग्निशमन की 2 आधुनिक गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

Spread the love

आपात स्थितियों से निपटने में बढ़ेगी रफ्तार, जनहानि और नुकसान कम करने पर जोर

बदायूं। जनपद में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने बुधवार को अग्निशमन विभाग की दो नई आधुनिक गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान एसएसपी ने कहा कि अग्निशमन सेवाएं आमजन की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। नई गाड़ियों के शामिल होने से आगजनी जैसी घटनाओं पर तेजी से नियंत्रण पाया जा सकेगा, जिससे जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सकेगा।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ करें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया, अग्निशमन विभाग के अधिकारी तथा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
नई गाड़ियों के जुड़ने से जिले में आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खेत की रखवाली करने गए किसान का पेड़ से लटका मिला शव, मचा कोहराम

Spread the loveबदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा में खेत पर फसल की रखवाली …