Breaking News

विश्व दिव्यांग दिवस पर सम्मान का मौका: बदायूं में मांगे गए आवेदन

Spread the love

03 दिसम्बर को राज्य स्तरीय पुरस्कार, 15 जुलाई तक जमा करें आवेदन; कई श्रेणियों में होगा चयन

बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जनपद के नागरिकों को सूचित किया है कि 03 दिसम्बर 2026 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों, संस्थाओं, दिव्यांगजनों एवं कर्मचारियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन पुरस्कारों के तहत दक्ष दिव्यांग कर्मचारी या स्वनियोजित दिव्यांगजन, दिव्यांगजनों के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता एवं प्लेसमेंट एजेंसी, दिव्यांगजन हित में कार्यरत श्रेष्ठ व्यक्ति एवं संस्था, प्रेरणा स्रोत, नवाचार एवं उत्पाद विकास, बाधामुक्त वातावरण सृजन, पुनर्वास सेवाओं में उत्कृष्ट जिला, सृजनशील दिव्यांग वयस्क एवं बालक/बालिका, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस, दिव्यांगजन अनुकूल वेबसाइट, उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ी तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण के लिए कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी जैसी कई श्रेणियां शामिल हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक साक्ष्य एवं अभिलेख संलग्न करना अनिवार्य होगा। विस्तृत जानकारी के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या-103, विकास भवन, बदायूं में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि इच्छुक आवेदक अपना पूर्ण आवेदन पत्र समस्त अभिलेखों सहित 15 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में जमा कर दें, ताकि समय से पात्रता का परीक्षण किया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!