Breaking News

55 लाख से बदलेगी शहर की सूरत: जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प

Spread the love

मधुवन कॉलोनी से रेलवे स्टेशन तक कई मार्गों पर बनेंगी सीसी रोड; विधायक निधि से शुरू हुए विकास कार्य

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। शहर में लंबे समय से जर्जर और टूटी सड़कों से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने विधायक निधि से 55 लाख रुपये की लागत से विभिन्न मार्गों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू कराने की घोषणा की है।
इस योजना के तहत मधुवन कॉलोनी में चरण देवी-ओमकार सिंह के घर से एच.एस. पब्लिक स्कूल तक, वार्ड 16 में अब्दुल्ला शाह मजार से इकराम चक्की वाले के मकान तक, कृष्णा पार्क में मयूर से मुकुल के घर तक सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के सामने गणेश गोटिया में एटीएम से प्रकाश वीर तक तथा डाकखाने से माधव गुप्ता के घर तक सड़क बनाई जाएगी।
मोहल्ला नेकपुर में डीएम रोड से जगदीश यादव के घर तक और अंबेडकर पार्क के बराबर से टीटू राठौर से रजनीश के प्लॉट तक की गली भी इस योजना में शामिल है।
विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि विकास की रीढ़ होती है। अच्छी सड़कें शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार को गति देती हैं। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों से आम जनता, छात्रों, किसानों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है, इसलिए इस समस्या को प्राथमिकता पर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि शहर में पीपीपी मॉडल के तहत रोडवेज बस स्टैंड, डूडा के माध्यम से पथ प्रकाश व्यवस्था और सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य भी प्रगति पर है।
विधायक ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सर्वसमाज के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं और आगे भी बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य जारी रहेंगे। उनका लक्ष्य विधानसभा क्षेत्र को हर दृष्टि से आदर्श बनाना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!