Breaking News

एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Spread the love

अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी पीड़ित को न्याय पाने के लिए भटकना न पड़े, यह पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। एसएसपी ने कहा कि जनसुनवाई पुलिस और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु है और इसका उद्देश्य हर पीड़ित तक न्याय पहुंचाना है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याएं बिना किसी संकोच के पुलिस के समक्ष रखें। साथ ही पुलिस स्टाफ को निर्देश दिए कि वे फरियादियों के साथ शालीनता से पेश आएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!