Breaking News

उघैती पुलिस ने शराब तस्कर दबोचा, हजरतपुर पुलिस ने आरोपी को चाकू समेत पकड़ा

Spread the love

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, अवैध शराब और चाकू के साथ दो गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहा अपराधियों के खिलाफ अभियान

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में सफलता मिली है। उघैती और हजरतपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब और दूसरे को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

उघैती पुलिस ने शराब के साथ आरोपी दबोचा

थाना उघैती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दयाराम पुत्र दोधराज निवासी ईखखेड़ा थाना उघैती को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 पाउच अवैध देशी शराब बरामद की, जिनमें प्रत्येक पाउच 250 मिलीलीटर का बताया गया है।

इस संबंध में थाना उघैती पर आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।

हजरतपुर पुलिस ने चाकू के साथ युवक पकड़ा

वहीं थाना हजरतपुर police ने रामगुलाम पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम खिरखन नगला थाना हजरतपुर को एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!