Breaking News

बदायूं में कल मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, निकलेंगी भव्य कलश यात्राएं

Spread the love

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण, मंदिरों में होंगे रुद्राभिषेक और भजन संध्या

एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों को दिए भव्य आयोजन के निर्देश

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। जनपद में 11 मई को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। जनपद मुख्यालय से लेकर तहसील, ब्लॉक और नगर निकाय स्तर तक भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान कलश यात्राएं निकाली जाएंगी तथा सोमनाथ में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।

यह जानकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में दी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के मद्देनजर सभी शिव मंदिरों में विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा कार्यक्रम स्थलों पर बैकड्राप और लाइव प्रसारण की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही वेबसाइट से बुकलेट डाउनलोड कर श्रद्धालुओं से जाप अंकन कराने के निर्देश भी दिए गए।

एडीएम प्रशासन ने बताया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा मंदिरों का चिन्हांकन कर लिया गया है। प्रातः 8 बजे राजकीय महिला महाविद्यालय से कलश यात्रा प्रारंभ होकर बिरूआ बाड़ी मंदिर तक पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सोमनाथ में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को नोडल अधिकारी नामित किया है। वहीं तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी और विकासखंड स्तर पर खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि मंदिरों में रुद्राभिषेक, पूजा-अर्चना, आरती और भजन संध्या जैसे धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला, विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!