विद्या भारती के पूर्व छात्रों ने समाज और विद्यालय उन्नयन पर किया मंथन
प्रांत टोली ने पूर्व छात्रों को संगठन और संस्कृति संरक्षण के लिए किया प्रेरित
संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूं। शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद की जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और वंदना के साथ हुआ।
कार्यक्रम में जिले के लगभग 25 सरस्वती विद्या मंदिर और शिशु मंदिर विद्यालयों के पूर्व छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में आए प्रांत टोली के पदाधिकारियों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
गोष्ठी में प्रांत संयोजक पूर्व छात्र परिषद ब्रज प्रदेश एवं सह मंत्री शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश रविकांत चावला, सह संयोजक शिवेंद्र गौतम तथा उत्कर्ष गर्ग सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वेद रतन शर्मा ने सभी का परिचय कराया। वहीं शिवेंद्र गौतम ने पूर्व छात्र परिषद द्वारा समाज और विद्यालय के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति, समाज और विद्यालयों के संरक्षण एवं उन्नयन में पूर्व छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। उन्होंने आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।
रविकांत चावला ने ब्रज प्रांत में पूर्व छात्र परिषद द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए बदायूं जिले में भी उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र परिषद समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन रही है।
कार्यक्रम में जिला संयोजक सुमित गोयल, नगर संयोजक प्रशांत गर्ग, सोमवीर सिंह, नवीन माहेश्वरी, चितरंजन गुप्ता, प्रधानाचार्य वेद रतन शर्मा, कृष्ण हरी शर्मा, उपेंद्र, विवेक, अमित शर्मा, सौरव शर्मा, अरुण यादव सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र एवं आचार्यगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रांत टोली द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। पूर्व छात्र परिषद प्रमुख आचार्य कृष्ण हरी शर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण हरी शर्मा ने किया तथा समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।
Budaun Amarprabhat