Breaking News

गर्मी में यात्रियों को राहत, बांद्रा-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी

Spread the love

10 मई को बांद्रा टर्मिनस से और 11 मई को गोरखपुर से होगा संचालन

कासगंज, बरेली सिटी, पीलीभीत समेत कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी विशेष ट्रेन

संवाददाता : गोविंद देवल

गोरखपुर। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को राहत देते हुए 09157/09158 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-रतलाम ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से 10 मई और गोरखपुर से 11 मई 2026 को संचालित की जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष ट्रेन 10 मई को रात 12:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए अगले दिन शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में 09158 गोरखपुर-रतलाम ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष ट्रेन 11 मई को रात 8:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, पीलीभीत, बरेली सिटी, कासगंज, मथुरा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा और नागदा होते हुए तीसरे दिन रात 1 बजे रतलाम पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी के 18 कोच तथा दो एसएलआरडी कोच लगाए जाएंगे। सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जिससे यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!