Breaking News

जलवायु परिवर्तन पर रेलवे का बड़ा अभियान: इज्जतनगर मंडल में 15 मई से चलेगी पर्यावरण जागरूकता मुहिम

Spread the love

जलवायु परिवर्तन पर रेलवे का बड़ा अभियान: इज्जतनगर मंडल में 15 मई से चलेगी पर्यावरण जागरूकता मुहिम

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल। रेलवे बोर्ड एवं मुख्यालय के निर्देश पर इज्जतनगर मंडल में 15 मई से 5 जून 2026 तक विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के उपलक्ष्य में विशेष पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष अभियान की थीम “क्लाइमेट चेंज” रखी गई है, जिसे “मिशन लाइफ” (लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) के तहत संचालित किया जाएगा।

मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाना है।

अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों और अन्य परिसरों में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, जल एवं ऊर्जा संरक्षण गतिविधियां, पौधा वितरण, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, वॉकाथॉन और जागरूकता रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस मुहिम के जरिए कर्मचारियों, यात्रियों और आम नागरिकों को जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे दैनिक प्रयास अपनाने को प्रेरित किया जाएगा। “पानी बचाएं, ऊर्जा बचाएं” और “सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहें” जैसे संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ, हरित और सतत पर्यावरण के निर्माण में सभी की भागीदारी बेहद जरूरी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!