Breaking News

बदायूं में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ा एक्शन: 35 वाहन सीज, 18 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

Spread the love

बदायूं में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ा एक्शन: 35 वाहन सीज, 18 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित किया गया, जिनके खिलाफ 10 या उससे अधिक चालान लंबित थे। अभियान के तहत 18 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई परिवहन विभाग द्वारा की गई।

वहीं 9 मई से 10 मई 2026 तक चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान में मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर, प्रेशर हॉर्न और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले 66 वाहन चालकों, हूटर का प्रयोग करने वाले 2 वाहन चालकों और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले 533 वाहन चालकों के खिलाफ चालान किए गए। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में 25 चालान किए गए।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 35 वाहनों को सीज किया गया, जबकि कुल 661 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है, ताकि सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ी की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, सर्वेश शर्मा बनीं अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक ब्लॉक जगत सभागार में …