Breaking News

कछला घाट विकास को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक: 14 मई के कार्यक्रम में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान

Spread the love

कछला घाट विकास को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक: 14 मई के कार्यक्रम में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान

मुजरिया। विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के मंडल क्षेत्र मुजरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन कृषि इंटर कॉलेज में किया गया। बैठक में कछला गंगा घाट पर प्रस्तावित पर्यटन विकास एवं घाट निर्माण कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।

बैठक में बताया गया कि कछला गंगा घाट पर पर्यटन विकास कोष से करीब 18.50 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे, जिसका शिलान्यास 14 मई 2026 को केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा और पर्यटन राज्य मंत्री जयवीर सिंह द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के भी मौजूद रहने की जानकारी दी गई।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए शहजादनगर खेड़ा पुलिया निर्माण, बिल्सी बाईपास चौड़ीकरण, बिल्सी-वजीरगंज मार्ग चौड़ीकरण, संपर्क मार्गों के निर्माण और बिल्सी में अग्निशमन केंद्र स्थापना जैसे कार्यों की चर्चा की। साथ ही बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र में करीब 52 करोड़ रुपये के अन्य विकास कार्यों की तैयारी भी चल रही है।

भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से 14 मई को दोपहर 2:30 बजे कछला गंगा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी उपदेश चौहान, डालचंद्र मिश्रा, सुनील शाक्य, सत्यपाल सोलंकी, विजयपाल सोलंकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!